कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बेहड़ के समर्थन में मतदान करने की अपील की

किच्छा। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उधम सिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के पक्ष में आगामी 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के 10 साल के कार्यकाल ने किच्छा विधानसभा को विकास से कोसों दूर कर दिया है। जसविंदर सिंह ने कहा कि तिलक राज बेहड़ के द्वारा 10 वर्ष पूर्व कराए गए विकास कार्यों को आज भी किच्छा विधानसभा में देखा जा सकता हैं। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने विकास की गंगा बहा कर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव कस्बों को विकास से अछूता नहीं रहने दिया। भाजपा विधायक के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र विकास को तरस रहा है। जसविंदर सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है तभी विकास का चक्र तेजी से घूमेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement