



*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वक्ताओं के अभिभाषण से सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सफल समापन*
नानकमत्ता। नगर में स्थित श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम सिद्धा नवदिया में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स. प्रेम सिंह टुरना, अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता, विशिष्ट अतिथि स. चरनजीत सिंह, विशिष्ठ अतिथि उमेश अग्रवाल, बंगाली कॉलोनी प्रधानाध्यापक खीमानंद अटवाल, प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने दीप प्रज्वलित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांधा तथा कुमाऊँनी लोकगीतों में थिरके। मंच से संचालन डॉ. मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया। डॉ. सीता मेहता की अध्यक्षता में आयोजित सात दिवसीय शिविर की विस्तृत जानकारी दी तथा स्व अनुशासन के साथ अपने निर्धारित सपने को प्राप्त करने की बात कही उन्होंने बताया विद्यार्थी को अपने परिवेश एवं संगति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, अच्छी संगति से विद्यार्थी का जीवन सफल होता है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनएसएस अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने सप्ताह भर चले कार्यक्रम आख्या की विस्तृत जानकारी दी, तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों एवं स्वयंसेवियों, सहयोगी स्टाफ का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष स. प्रेम सिंह टुरना ने बतौर मुख्य अतिथि स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है। छात्र जीवन वह भी एनएसएस और एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है इसलिए इस प्रकार के शिविर अनुशासन में जीना और अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं। उन्होंने सभी से प्रकृति के साथ जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्वयंसेवी नंदनी राना, साहिल राना, दिया ओली द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 5 ग्रुप प्रमुखों को पुरस्कृत किया गया। इधर विशिष्ठ अतिथि उमेश अग्रवाल ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया जाना आवश्यक है, वर्तमान समय में पर्यावरण को संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने की अपील की, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। विशिष्ठ अतिथि प्रधानाध्यापक बंगाली कॉलोनी कीमानंद अटवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्र की सामाजिक रक्षा के रूप में कार्य करते हैं, स्वैच्छिक रक्तदान और सामुदायिक सेवा के माध्यम से प्रतिवर्ष हजारों जिंदगियां बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही छात्रों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. नीतू, डॉ. किरन, डॉ. आरती राना, पंकज सिंह बोहरा, ज्योति राणा, मनोज कुमार, बरुण कुमार सक्सेना, दीपा दानू, मनप्रीत कौर, काजल बर्मन, रेनू थापा, पूनम राणा, प्रगति राणा, देव राम, अनिल कुमार, कैंप कमांडर नंदिनी राणा, साहिल राणा, कपिल कुमार, दिया ओली, आरती राणा, मानसी वर्मा, सेजल, साक्षी, कोमलप्रीत आदि मौजूद रहे।

