सेठ ब्रहमेश गुप्ता के असामयिक निधन पर पूर्व विधायक चीमा ने जताया शोक

सेठ ब्रहमेश गुप्ता के असामयिक निधन पर पूर्व विधायक चीमा ने जताया शोक

 

काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर के संभ्रान्त परिवार के उनके पुराने साथी सेठ ब्रहमेश गुप्ता की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चीमा ने बताया कि वह कुछ दिनों से अपने पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में काशीपुर से बाहर हैं और जब उन्हें श्री गुप्ता के निधन का समाचार मिला तो काफी दुख हुआ। श्री गुप्ता मेरे पुराने साथियों में से थे और उनका परिवार काशीपुर के संभ्रान्त परिवारों में से है। मुझे पछतावा भी है कि मैं शहर से बाहर होने के कारण उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाया। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement