Homeउत्तराखंडपुल निर्माण को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने दिया PWD कार्यालय...

पुल निर्माण को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने दिया PWD कार्यालय में धरना, चेताया; 2 माह में नहीं हुआ निर्माण तो होगा उग्र आंदोलन

Spread the love

रुद्रपुर। शहर स्थित कल्याणी नदी पर पूल टूट जाने के बाद पुनः निर्माण को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर धरना देकर पुल के निर्माण की मांग की। साथ ही उन्होंने शासन को चेताया है कि यदि 2 माह के भीतर पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि 9 माह पूर्व न्यूज प्रिंट कार्यालय के पीछे कल्याणी नदी पर बना पुल रुद्रपुर में आई बाढ़ के बाद बह गया था, जिसके कारण वहां के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने 2 माह के भीतर इस पुल का निर्माण शुरू नहीं किया तो वह लोक निर्माण कार्यालय पर आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगी। पुल के निर्माण की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा धरना प्रदर्शन कर रही थी। बाद में श्रीमती शर्मा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद प्रसाद डोबरियाल को ज्ञापन सौंपा और पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी। जिसमें प्रमुख रुप से उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, निगम पार्षद प्रीति साना, सरोज रानी, पूनम गुप्ता, मधु सिकदर, गौरी मंडल, सोनू शर्मा, तारावती, मेसर, प्रियंका मंडल, बकुल साना, मुन्नी, शांति, कमलेश, बृजेश, सावित्री, माया, नीलम चौहान, सुनीता कालीपद सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!