चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबन्धन द्धारा महर्षि विघा मन्दिर विघालय, में लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबन्धन द्धारा महर्षि विघा मन्दिर विघालय, में लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

रूद्रपुर। चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रबन्धन द्धारा महर्षि विघा मन्दिर विघालय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के सीनियर डॉ० तारा शंकर द्धिवेदी, डॉ० परिधि तथा जूनियर डॉ० धर्मेंद्र सिंह कोरंगा, डॉ० सत्यम कश्यप, डॉ० अल्का कृपाल, डॉ० अनिता रानी , डॉ० अंजू पँवार, डॉ० अंशिका जोशी , डॉ० अनुष्का आर्य , डॉ० ईशू चौहान , डॉ० काजल बिष्ट , डॉ० वैशाली गौतम एवं लैब तकनीशियन श्री नरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में मरीजों का स्वास्थ्य से सम्बन्धी उपचार व जाचें की गयी जिसमें डॉक्टर्स द्धारा मरीजों को खासी, जुकाम, गठिया, बुखार इत्यादि के बचाव व रखरखाव के बारें में जानकारी दी गयी | इस निःशुल्क कैंप में लगभग 114 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण की गयी जिसमें लगभग 35 मरीजों का खून ,पेशाब व अन्य जाचें भी निःशुल्क की गयी | इस निःशुल्क कैम्प को सफल बनाने हेतु कॉलेज प्रबन्धक सागर तिवारी का विशेष योगदान रहा |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement