



विधायक शिव अरोरा ने किया जगतपुरा क्षेत्र का भ्रमण ,मौके पर तारो के जाल की समस्या के निवारण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों से की वार्ता
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा अरोरा ने जगतपुरा क्षेत्र का किया भ्रमण । आज सुबह जगतपुरा भ्रमण पर निकले विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय लोगो के साथ क्षेत्र का दौरा किया ,जहाँ मौके पर जगतपुरा में तारो के जंजाल से आये दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिये विधायक शिव अरोरा ने मौके पर विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिकरियो से वार्ता की, जिसमे लोगो की छतों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने हेतु वार्ता हुई साथ ही क्षेत्र में बिजली के खम्बो की ऊँचाई बढ़ाने के साथ बिजली की तारो को 220A से 320A बदलने के लिये निर्देशित किया। वही आमजन की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तारो के नीचे जाल लगाने हेतु अधिकरियो को दूरभाष पर वार्ता की। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से जगतपुरा की बिजली के तारो की समस्या जायज है जिसके लिये विद्युत विभाग को निवारण के लिये वार्ता की है जल्द ही अधिकरियो द्वारा मौका मुआयना कर इसके समाधान का रास्ता निकाला जायेगा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने जगतपुरा में स्थानीय लोगो से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और क्षेत्र में हो रहे कार्यो ओर तेजी लाने के लिये आश्वस्त किया। विधायक ने कहा उनका प्रयास क्षेत्र की जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं ओर सरकार की हर योजना का लाभ मिले यह उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान मण्डल महामंत्री राधेश शर्मा, पार्षद निमित शर्मा, विक्की सैनी, सोनू वर्मा, मयंक कक्कड़ सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।


I thnk evverything saiid wwas very logical. However, thiink oon this, ssuppose you addd a
ljttle content? I mean, I don’t wsnt tto tell youu
hhow to runn youyr website, hokwever hat iff yoou addded a tigle
tto possibly geet people’s attention? I mean विधायक शिव अरोरा ने किया जगतपुरा क्षेत्र का भ्रमण ,मौके पर तारो के जाल की समस्या के निवारण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों से की
वार्ता – Vasunddhara Deepp iis kiunda boring.
Youu might peek att Yahoo’s front paage aand note hoow they credate
article titles tto grab peopole too click. Youu mght tryy addding a vkdeo orr a related picc orr twwo
tto grab ppeople exciteed aabout everything’ve written. Juust mmy opinion, it would bring yoour website a
littlee bitt more interesting.
Allso vieit myy web site :: roloxxx