अवैध शराब की बिक्री व धरपकड़ हेतु चलाए अभियान में काशीपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध शराब की बिक्री व धरपकड़ हेतु चलाए अभियान में काशीपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

 

काशीपुर। अवैध शराब की बिक्री व धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान के तहत कार्यवाही करती पुलिस ने
एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कच्ची शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लेते हुए मौके पर दो हजार लीटर लाहन नष्ट किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलजारपुर जंगल क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर रहे सुशील कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी थानपुरी जगतपुर कुंडेश्वरी काशीपुर को एक रबड़ की ट्यूब के अंदर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और कच्ची शराब कसीदगी उपकरण लोहे के दो ड्रम, मिट्टी की दो हांडी, प्लास्टिकव एलुमिनियम के दो-दो पाइप, प्लास्टिक का एक डिब्बा व एक कनस्तर सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक मौके पर लगभग 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, दीवान गिरी, मुकेश कुमार, जगदीश पपने व कुलदीप शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement