दिनेशपुर पुलिस ने दो वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनेशपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के अपराध रोकथाम अभियान के तहत न्यायालय से जारी वारण्टो की तामीली और वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने दो वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वारण्टो की तामीली और वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना प्रभारी अनिल उपाध्य के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाया गया है। इस दौरान वाद सं0-175/22 एफ.आई.आर. 75/2022 धारा 323/504/506 में वंचित चल रहे वारण्टी निवासी वार्ड नं07 के अमित कुमार विश्वास पुत्र विकास कुमार विश्वास और असीत राय पुत्र असीम राय को उनके मकन से गिरफ्तार कर उनके न्यालय के समक्ष पेश किया। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई गिरीश पन्त, एच सी गणेश टोलिया, एच सी प्रदीप कुमार, कनिक श्याम सिंह थापा मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement