नाजायज चाकू समेत पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने नाजायज चाकू समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण एवं कुण्डा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा मेन हाईवे से नीचे लिंक रोड पर त्यागी फार्म को जाने वाले कट में रात्रि गश्त के दौरान सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामदास निवासी ग्राम हल्दुआ साहू कालौनी थाना कुण्डा को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। टीम में उपनिरीक्षक कैलाश देव
कां. जितेन्द्र चौहान शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement