क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लेबर सप्लायर के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा डाले।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लेबर सप्लायर के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा डाले।

काशीपुर। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लेबर सप्लायर के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा डाले। मामले की तहरीर आईटीआई थाने में सौंपी गई है।उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के विजयनगर निवासी लक्ष्मी वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा ने तहरीर सौंपकर बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित केवीएस कम्पनी में लेबर सप्लायर है। रविवार सुबह उसके फोन पर एक काॅल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बतायाऔर कहा कि आपके आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। फिर उसने एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर वह सब डिटेल भर दे। जिसके बाद उसकी लिमिट बढ़ जाएगी। उसने उस लिंक को खोल कर अपनी सारी डिटेल उसमें भर दी। लिमिट तो नहीं बढ़ी, लेकिन उसके क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपए खर्च किए जाने का मैसेज मिल गया। जिसके बाद उसको अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement