हल्द्वानी l अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित कालू सिद्ध मंदिर में पहुंचकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया

 

  1. हल्द्वानी l अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित कालू सिद्ध मंदिर में पहुंचकर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया

मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए नवनिर्मित मंदिर में छत्र चढ़ाया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर का स्थान परिवर्तन किया गया है। नवीन स्थल पर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आज उसकी प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement