राम से बोले हनुमान— प्रभु, अपने भक्त को पहचानने में इतनी देर क्यों कर दी!
रुद्रपुर
मुख्य बस स्टैंड वाली प्राचीन रामलीला में राम-हनुमान महामिलन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद राम-सुग्रीव मित्रता, सुग्रीव-बाली युद्ध और बाली वध की लीला का प्रभावशाली मंचन हुआ। हनुमान की भूमिका में सुशील गाबा ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और उनकी पत्नी बीना बेहड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीला में प्रभु श्रीराम ने सुग्रीव को सहायता का भरोसा दिया और बाली वध के बाद सुग्रीव का राज्याभिषेक हुआ। अंत में माता सीता की खोज के लिए हनुमान जी को प्रभु श्रीराम ने अपनी मुद्रिका सौंपी।
आज की लीला में लंका दहन का मंचन किया
जाएगा।





