क्षेत्र के दो ग्राम प्रधानों ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा कांग्रेस का दामन, बेहड़ को दिया समर्थन

किच्छा। कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ को क्षेत्र के दो ग्राम प्रधानों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समर्थन देते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी भाजपाइयों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सतुइया के प्रधान बृजेश राजपूत व धाधा फॉर्म चाचर के प्रधान पति मनोज ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड को चुनाव लड़ाने का ऐलान कर भाजपा को अलविदा कहने पर भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त झटका लगा। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। इस मौके पर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी का कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। कांग्रेस प्रत्यासी ने अपने संबोधन कहा कि यह चुनाव नहीं किसानों मजदूरों व्यापारियों बेरोजगार युवाओं को हक़ व न्याय दिलाने की लड़ाई है जिसे जीतना जरूरी है। प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचारी किसान, व्यापारी, मजदूर, रोजगार विरोधी सरकार को सकता है बेदखल कर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का फैसला ले लिया है। कांग्रेस सरकार ही विकास को गति दे सकती है। कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ करें। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री किन्नू शुक्ला, गुलशन सिन्धी, महन्त सिह, भूपेंद्र सिंह, ईश्वर चंद्र दिनेश बववसपम रंजीत नेगी प्रमोद नेगी सूरज कुमार मनोज कुमार नजर उसेन सर्फ उद्दीन दिलों कुमार दिनेश रविंद्र अति जयप्रकाश धर्मेंद्र चंदू रामसुंदर राम लोकेश बनवारी लाल अर्जुन परमजीत हरदेव गणेश भोजन सिंह गोविंदा रामप्रसाद प्रेम सुधीर आर एस व में तारे जगदीश सिंह आदि समेत सैकड़ों ग्रामीणों कांग्रेस में आस्था व्यक्ति की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement