यूनिको प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड को अग्रणी बनाने में कंपनी के कर्मचारियों का विशेष सहयोग:अनिल लड्डा

*यूनिको प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड को अग्रणी बनाने में कंपनी के कर्मचारियों का विशेष सहयोग…अनिल लड्डा*

 

 

काशीपुर। महुआखेड़ागंज स्थित यूनिकोप्लास्ट प्रा. लिमिटेड कंपनी की स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने पर कंपनी परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के समापन अवसर पर अपने विचार रखते हुए कंपनी के महाप्रबंधक अनिल लड्डा ने कहा कि परिवार और सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। कहा कि, जब वे काशीपुर आये थे तब नजारा कुछ और था अब कुछ और है। यह कंपनी में कार्यरत साथी-सहयोगियों, जिन्हें हम अपना परिवार समझते और मानते हैं उनकी मेहनत से ही संभव हो सका है। आज कंपनी गौरवशाली प्रगति कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनिको एक कंपनी नहीं, बल्कि परिवार परिवार है, जिसकी वर्ष 2013 में शुरूआत हुई और दस साल में कंपनी मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है। आज कम्पनी लगभग 300 उत्पाद बनाती है। इसका श्रेय यूनिको परिवार को जाता है, जिनके सहयोग से आज ये कम्पनी आगे बढ़ रही है और निरंतर बढ़ती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement