नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सड़क पर मेडिकल वेस्ट डालने और गंदगी फैलाने वालों पर चालान कर जुर्माना वसूला

 

काशीपुर। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर गंदगी फैलाने और निजी अस्पताल द्वारा सड़क पर मेडिकल वेस्ट डालने पर चालान कर 6700 रूपये जुर्माना वसूल किया। वहीं, टीम ने सड़क पर अतिक्रमण करने पर गन्ने के कोल्हू को हटा दिया। बुधवार को नगर आयुक्त विवेक रॉय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी ने निगम टीम के साथ टांडा उज्जैन एवं मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी में अभियान चलाया। टीम ने सड़क पर कूड़ा फेंकने पर आठ दुकानों का चालान कर 17 सौ रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, टीम ने अलीगंज रोड स्थित आशीर्वाद अस्पताल की ओर से मेडिकल वेस्ट सड़क पर फेंकने पर पांच हजार का जुर्माना वसूला। साथ ही मुरादाबाद रोड पर सड़क पर गन्ने का कोल्हू लगाकर अतिक्रमण करने पर उसे हटवा दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement