बंद मकान से चोरों ने आभूषण व नकदी पर किया हाथ, साफ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

बंद मकान से चोरों ने आभूषण व नकदी पर किया हाथ, साफ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 

 

काशीपुर। बेटी के साथ लखनऊ गई महिला के बंद मकान से चोर लाखों के आभूषण व 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मानपुर रोड स्थित कौशांबी एनक्लेव निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राधाकृष्ण सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह 11 अप्रैल को अपनी बेटी केसाथ लखनऊ गई थी। 19 अप्रैल को लौटी तो किराएदार अमनदीप पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 18 अप्रैल की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की है। वह घर में घुसी तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा था। उसमें से सोने की चैन, एक जोड़ी झुमके, सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 25 साड़ियां, एक स्मार्ट टीवी, इनवर्टर बैटरी के अलावा अन्य सामान के साथ 10 हजार रुपए की नकदी गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement