बड़े ही जोर शोर और हर्षाेल्लास के साथ सेंट मेरी स्कूल में मनाया गया क्रिसमस का पावन पर्व

बाजपुर। सेंट मेरी स्कूल में क्रिसमस का पावन पर्व बहुत ही उत्साह उल्लास के साथ मनाया गया। एक सुंदर क्रिप बनाकर मंच को सजाया गया और बच्चो द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मुख्य रूप से नाट्य द्वारा भगवान ईशु के जन्म को दर्शाया गया, इसके साथ ही बच्चो द्वारा गायन, मूक लघु नाटिका, एक अन्य नाट्य द्वारा जीजस द्वारा दिए गए सिद्धांतो से बच्चों को परिचित कराया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement