सट्टे की खाईबाडी करते कुंडा थाना पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

सट्टे की खाईबाडी करते कुंडा थाना पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में नशा/जुआ की रोकथाम एवं धरपकड़, ऑपरेशन क्रैकडाउन व ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और थानाध्यक्ष कुंडा के नेतृत्व में कुंडा पुलिस द्वारा मोहम्मद कासिम पुत्र घुन्नू निवासी ग्राम मिस्सरवाला को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पांच अदद पर्चियों, एक पेन, सट्टे में प्रयुक्त 2,150 रुपए नकद समेत 17 एकड़ कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के पास ग्राम मिस्सरवाला से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कुण्डा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल, उप निरीक्षक मनोहर चंद, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह व चंद्रशेखर भट्ट शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement