होली मना ली है अब 4 जून को दीवाली मनानें को तैयार रहेंः धामी

होली मना ली है अब 4 जून को दीवाली मनानें को तैयार रहेंः धामी

नामांकन रैली में भारी भीड़ देखकर वरिष्ठ भाजपा नेता गदगद

रूद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में बुधवार को गांधी पार्क में आयोजित नामांकन रैली में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली में भारी जनसमूह को देखकर मंच पर तैनात भाजपा के दिग्गजों के चेहरे खिल उठे। जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

भीड़ से खचाखच भरे गांधी मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश और देश की तकदीर बदलेगा। डबल इंजन की सरकार में अब तक जो फैसले हुए हैं उससे भी बड़े फैसले पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में होंगे। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी है। सीएम धामी ने कहा कि जनता का एक एक वोट प्रदेश और देश की तकदीर बदलने का काम करेगा। सीएम धामी ने कहा कि हमारी जीत तय है, अब प्रतियोगिता इस बात की है कि कौन सीट पर जीत का अंतर सबसे बड़ा होगा। सीएम धामी ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का पांच लाख से अधिक मतों से जीतना तय है। सीएम धामी ने कहा कि मैं हर लोकसभा क्षेत्र में होकर आया हूं। लोग 19 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर भारी उत्साह है कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

सीएम धामी ने कहा कि अजय भट्ट रिकार्ड मतों से लोकसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो काम आगे करने हैं वो पहले ही कह चुके हैं। तीसरे कार्यकाल में और बड़े फैसले होने वाले हैं। भारत दुनिया की बहुत बड़ी शक्ति बनने वाला है। हम सब जानते है ंकि उत्तराखण्ड के साथ पीएम मोदी का जो लगाव है वो किसी से छिपा नहीं है। कोई ऐसा अवसर नहीं है जब उन्होंने उत्तराखण्ड का जिक्र नहीं किया है। उत्तराखण्ड और यहां के लोगों को प्रोत्साहित करने का काम प्रधानमंत्री लगातार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड उनके हृदय में बसता है। इसी लिए आज उत्तराखण्ड में कई परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। आज नरेन्द्र मोदी हर वर्ग को सशक्त बना रहे हैं, उन्होंने हर वर्ग के उत्थान की गारंटी दी है। किसान, नौजवान, महिलाएं सबको सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। हमारा राज्य उनके मार्गदर्शन हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमने यूसीसी सबसे पहले लागू किया, नकल विरोधी कानून बनाया, अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। मातृ शक्ति को नौकरी में तीस प्रतिशत आरक्षण दिया है। लखपति दीदी के रूप में आज महिलाएं आत्म निर्भर हो रही है। भाजपा सरकार ने दंगा रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है। इन्ही सब कार्यों के दम पर भाजपा प्रदेश में इस बार हैट्रिक बनायेगी। सीएम धामी ने कहा कि अभी आप लोगों ने होली मनाई है अब चार जून को दीपावली मनाने के लिए तैयार रहें। सीएम धामी ने कहा कि अजय भट्ट कर्मशील और जुझारू हैं वो लगातार यहां जनता के बीच रहे हैं और जनता के लिए हमेशा सर्वसुलभ हैं। सीएम धामी ने अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने का आहवान किया।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का कद बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पूरे देश में मोदी के नाम की लहर चल रही है। श्री भट्ट ने धामी और संगठन का आभार जताते हुये कहा कि वह तो पहली बार के सांसद थे। फिर भी उन्हे इतना स्नेह दिया कि पहली लिस्ट में ही उनका नाम दे दिया गया। सभा में उपस्थित अपार जनसमूह से प्रसन्न श्री भट्ट ने कहा कि आप लोगों के प्यार और स्नेह ने भी दिखा दिया है कि आगामी मतदान दिवस पर फूल वाला बटन दबाकर आप श्री मोदी को तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है। श्री भट्ट ने अपने सम्बोधन के अन्त में कहा कि नैनीताल और ऊधमसिंहनगर की जनता का प्यार और स्नेह इसी तरह उन्हे मिलता रहे। खुले मंच से श्री भट्ट ने ईश्वर से विनती करते हुये कहा कि प्रभु उन्हें काम,क्रोध,मद, लोभ, दंभ,पाखण्ड,दुष्कर्माे और ईष्या से बचाये रखे और उन्हे सुमति दे कि वह अपनी जनता के चरणों में रहकर उनकी दिन-रात सेवा करते रहे।

जनसभा में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल,पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार,दर्जा मंत्री बलराज पासी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, रूद्रपुर विधयक शिव अरोरा,काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा,नैनीताल विधयक श्रीमती सरिता आर्या, भ…

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement