



प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 176 लाभार्थियों को आवंटित हुए आवास
रुद्रपुर स्थित विकास भवन के शहीद ऊधमसिंह सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत विशेष ऑनलाइन लॉटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह लॉटरी ग्राम बागवाला, तहसील रुद्रपुर में निर्माणाधीन 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों के पंजीकृत लाभार्थियों के लिए आयोजित की गई।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, प्राधिकरण सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक प्रबंधकों ने ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित लॉटरी में कुल 176 लाभार्थियों को भवन आवंटन पत्र जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने का यह अंतिम अवसर है। इच्छुक पात्र व्यक्ति शीघ्र अपना पंजीकरण पूर्ण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 8439052310 एवं 7078397179 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

