आईजीएल ने दिव्यांग बच्चों की देखभाल करने वाली संस्था को जरूरी सामान मुहैया कराया

आईजीएल ने दिव्यांग बच्चों की देखभाल करने वाली संस्था को जरूरी सामान मुहैया कराय

काशीपुर।भारत का अग्रणी “हरित रसायन” उत्पादन करने वाला इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए अग्रसर रहा है इसी क्रम को जारी रखते हुए आईजीएल संस्थान के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल और एचआर हेड राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काशीपुर की कई संस्थाओं को कई वर्षों से लाभान्वित कर रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए विगत दिवस अनमोल फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित दिव्यांग बाल देखभाल संस्थान / गृह, काशीपुर में आईजीएल द्वारा जरूरी सामान प्रदान किया गया जिसमें एक कंप्यूटर, एक कलर प्रिंटर, 30 कम्बल और 1 बक्सा का वितरण संस्थान में दिव्यांग शिक्षार्थियों को लाभान्वित करने हेतु संबंधित स्टाफ व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दिया गया। इस सफल वितरण कार्यक्रम हेतु आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने कार्यक्रम संयोजक विक्रांत चौधरी (सहायक महाप्रबंधक प्रशासन) का आभार व्यक्त किया है, इस अवसर पर सुनीत पूठिया हेड आईटी, डॉ. महेंद्र सिंह गोले सिविल विभाग प्रमुख, प्रशासन विभाग से सचिन गुप्ता इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी आरसी उपाध्याय (प्रबंधक लाइजिनिंग) द्वारा साझा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement