Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड स्थित लेवड़ा नदी का निरीक्षण किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड स्थित लेवड़ा नदी का निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड स्थित लेवड़ा नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की और समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। वही इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के चलते बाजपुर के नैनीताल रोड स्थित रिवरडेल स्कूल में पहुंचे। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेवड़ा नदी का निरीक्षण किया और लेवड़ा नदी से क्षेत्र में होने वाली जल भराव की समस्या की अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। वही इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व सांसद बलराज पार्टी के आवास पर लोकतंत्र संग्राम सेनानी स्वर्गीय योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगो के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष लेवड़ा नदी से बाढ़ की स्थिति बनी थी जिसका आज स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ पाल टूटे हैं जिनके साथ लेवड़ा नदी को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से लेवड़ा नदी को सही कराया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से वार्ता हुई है और जल्द ही कोई रास्ता निकाला जाएगा


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!