उत्तराखंड में चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने विभाग के कुछ अधिकारियों को लिया हिरासत में, चल रही पूछताछ
विभाग ने एक ही दिन में वर्कआर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। पूरे मामले में वित्तीय व अन्य गड़बड़ी की सीबीआई या फिर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश जारी किए थे।





