काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नतकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नतकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। जिसमें बी0एड0 विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती शालिनी सिंह ने समस्त छात्राओं एवं प्राध्यापक गण को मकरासन, धनुरासन, सेतु बंधासन, भुजंगासन, हलासन रक्षासन, ताड़ासन, उष्ट्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, सिंहासन, हासयासन कराये गये एवं छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और योग को व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया तथा योग का महत्व बताया कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तंत्र को संतुलित कर शरीर और मस्तिष्क को एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 कीर्ति पन्त, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रोफे0 डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 मंगला, डॉ0 किरण, श्रीमती कीर्ति टंडन एवं महाविद्यालय की छात्रायें उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement