आईटीआई थाना पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

आईटीआई थाना पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने मुरादाबाद जिले के एक युवक को एक अदद नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध शस्त्रो की रोकथाम व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के निर्देश पर थाना आईटीआई पुलिस द्वारा श्यामपुरम पुलिया के पास से विक्रम सिंह पुत्र सोम सिंह निवासी निवाड़खास चौकी मानपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद यूपी को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल उमेश तोमक्याल व सुरेन्द्र कम्बोज थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement