Homeउत्तराखंडमहानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया...

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया

Spread the love

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया

 

 

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय मौहल्ला काजीबाग में कांग्रेस पार्टी की पू्र्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिवस के उपलक्ष में केवीआर हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया जिसमें हड्डी रोग (बीएमडी) कैल्शियम की जांच, शुगर जांच, आंखों की जांच आदि तमाम रोगों की जांच नि:शुल्क की गई तथा लोगों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदुमान व जितेंद्र सरस्वती आदि ने कहा कि सोनिया गांधी एक साहसी नेता एवं कांग्रेस पार्टी की रीढ़ मानी जाती हैं। सोनिया गांधी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोनिया गांधी का जन्म 1946 में हुआ। उन्होंने 1998 में कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला।

13वीं लोक सभा में विपक्ष की नेता चुनी गईं। उन्होंने कहा कि हम सब को उनके साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का आवाहन किया। इस मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा कैंप में कवर हॉस्पिटल के डॉक्टर स्टाफ में मुख्य रूप से डॉ वासिफ हड्डी रोग विशेषज्ञ, सरताज, शादाब, मंजू, अमन जोफिया, राजकुमार तथा कांग्रेस जनों में वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान, नरेंद्र सिंह बाबा, चेतन अरोरा, मोहम्मद आरिफ, राहुल रमनदीप, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राजू छीना, हनीफ गुड्डू , वसीम अकरम, मंसूर अली मंसूरी, सुरेंद्र सागर, अजीता शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, शाह आलम, मतलूब हुसैन, डॉक्टर अशफाक हुसैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!