पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग शुल्क का व्यापारी नेताओं ने किया विरोध

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग शुल्क का व्यापारी नेताओं ने किया विरोध

 

काशीपुर। जीजीआईसी के सामने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग हेतु निर्धारित किये गये शुल्क की सूची देखकर व्यापारी नेताओं का पारा हाई हो गया। आनन-फानन में व्यापारी नेताओं ने एक बैठक बुलाई और बैठक में कई अहम निर्णय लेते हुए पार्किंग शुल्क का विरोध शुरू कर दिया। पार्किंग स्थल पर भारी नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रभात साहनी एवं महामंत्री अमन बाली ने कहा कि नगर निगम शहर में किसी भी स्थान पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं कर सका है। अतिक्रमण के नाम पर जीजीआईसी रोड से ठेले वालों को खदेड़ दिया गया। अब अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पार्किंग संचालित कर भारी शुल्क वसूले जाने की तैयारी है, जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम द्वारा इस पार्किंग को नि:शुल्क रखना चाहिए, ताकि स्थानीय व्यापारी और दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने की दशा में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान जतिन नरूला, राजकुमार सेठी, पवनीत सिंह, उज्ज्वल ठुकराल, साजन वर्मा, पारस वर्मा, जगदेव सिंह, हरजंत सिंह, राजीव परनामी, मनोज यादव, संतोष कुमार समेत तमाम लोग थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement