Homeउत्तराखंडपूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कृषि मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा...

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कृषि मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कृषि मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

 

 

काशीपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कुमाऊं दौरे के तहत यहां नवीन कृषि मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। पोखरियाल ने कहा कि कुमाऊं हमारी रगों में बसता है। कुमाऊं में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। युवा मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास की गंगा बह रही है। कुमाऊं में भी बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में बहुत दिनों से दौरा नहीं हुआ था इसलिए कुमाऊं आए हैं। कुमाऊं का जिस तरीके से विकास हो रहा है

सड़कें, हवाई मार्ग से लेकर रेलवे मार्ग जिस तरीके से जी-20 के कार्यक्रम हो रहे हैं। भारत माला परियोजना से लेकर संस्कृति केंद्र के विकास के रूप में जो काम कुमाऊं में हो रहा है वह शायद लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। कुमाऊं एक सशक्त कुमाऊं बन रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचो संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में है और पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विपक्षियों को पता लग जाएगा की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ही है और वह कार्य पर ही विश्वास रऽती है। इस दौरान पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, आशीष गुप्ता, पुष्कर सिंह बिष्ट, सर्वजीत सिंह, मनोज मनराल, रजत सिद्धू गिरीश तिवारी, मनोज पाल, रवि पाल, सुधा शर्मा, सीमा चौहान, वृजेश पाल, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट आदि थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!