भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक जिला काशीपुर में सभी एफपीओ चेयरमैन की बैठक बुलाई गई

भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक जिला काशीपुर में सभी एफपीओ चेयरमैन की बैठक बुलाई गई

 

 

काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के दिशा निर्देश पर भाजपा के संगठनात्मक जिला काशीपुर में सभी एसपीओ के चेयरमैन की बैठक बुलाई गई जिसमें कुमाऊं संयोजक अजय चौहान और प्रदेश मंत्री योगराज ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रकाश सिंह ने सभी को एफपीओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सभी से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा किसान अपनी आय को दोगुना करने के लिए एफपीओ के सदस्य बनें। काशीपुर जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये और सरकार की नीतियों कै बताया। इस दौरान प्रदेश मंत्री योगराज, कुमाऊं संयोजक अजय चौहान, गदरपुर के एफपीओ चेयरमैन हर्षपाल बंटी, जसपुर के एसपीओ चेयरमैन नवनीत कुमार, बाजपुर के चेयरमैन कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, रंजीत सिंह, नारायण सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रमिला कुमारी, केशव कुमार, अरविंद, किशन लाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement