सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित महिला हॉकी का सफलतापूर्वक हुआ समापन

काशीपुर। सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज, काशीपुर के प्रांगण में विगत दिवस कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय महिला हॉकी का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
प्रतियोगिता का पहला मैच एमबीपीजी हल्द्वानी एवं राधेहरि पीजी कॉलेज, काशीपुर के बीच खेला गया। जिसमें शूटआउट मुकाबले में एमबीपीजी ने 1-0 से विजयी होकर फाईनल में स्थान बनाया। फाईनल मुकाबला एमबीपीजी हल्द्वानी एवं डीएसबी कैम्पस, नैनीताल के बीच खेला गया। जिसमें कड़े मुकाबले में एमबीपीजी हल्द्वानी 1-0 से विजयी होकर ट्राफी पर कब्जा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरएस रावत ओलम्पियन (हॉकी) एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने वि एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया। डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनित टीम सम्भावित नवम्बर माह में एमबीएस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन इण्टर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने हेतु जायेगी। डॉ नागेन्द्र ने इस सफल आयोजन हेतु संस्थान की प्रबन्ध समिति सहित हॉकी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष योगेश जोशी सहित समस्त एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement