सुल्तानपुर पट्टी में चलाया गया सत्यापन अभियान, 14 मकान मालिकों का हुआ चालान

बाजपुर। डीजीपी उत्तराखण्ड के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के आदेश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर ओर सी ओ बाजपुर के निकट पर्यवेक्षन में कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26/04/23 को किरायदार ओर भवन स्वामियों का सत्यापन किया गया। यह अभियान कोतवाली बाजपुर चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी ,रेलवे कॉलोनी मध्य चलाया गया। जिसमें कुल 150 लोगों के सत्यापन किये तथा पुलिस एक्ट में सत्यापन न कराने के कारण कुल 14 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान माननीय न्यायालय का 1,40,000 हज़ार रुपयों का किया गया तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्टर की धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल 30 चालान संयोजन शुल्क ₹ 7500 रुपए लिया गया गया तथा 35 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर चौकी सुल्तानपुर पट्टी लाया गया तथा बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर चौकी सुल्तानपुर पट्टी से छोड़ा गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement