महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक पर टक्कर मारकर पुत्र को घायल करने का लगाया आरोप

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक पर टक्कर मारकर पुत्र को घायल करने का लगाया आरोप

 

 

काशीपुर। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक पर टक्कर मार कर पुत्र को घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।अलीगंज रोड स्थित फसियापुरा निवासी शफीकन पत्नी यामीन ने टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका बेटा नफीस अपने दोस्त महुआखेड़ागंज चौराहा निवासी आलम को 28 अगस्त को छोड़कर वापस आ रहा था। बाली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अलीगंज की तरफ से आ रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर गया। इस दौरान कार चालकने कार दोबारा उसके पैर पर चढ़ा दी जिससे नफीस का बायां पैर तीन जगह से टूट गया। इसके बाद कार चालक काशीपुर की ओर भाग गया। नफीस को एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement