विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर महानगर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर महानगर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। दिनभर विकास शर्मा के कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा घोषित की गयी कार्यकारिणी में जिला मुख्यालय रूद्रपुर से भाजपा नेता विकास शर्मा को कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपे जाने की जानकारी मिलते ही तमाम कार्यकर्ता विकास शर्मा के कार्यालय में पहुंचे और उनका स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान सैकड़ों लोग विकास शर्मा को बधाई देने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी विकास शर्मा को दूरभाष पर बधाई दी। बता दें विकास शर्मा इससे पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित पार्टी में कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में श्री शर्मा देवभूमि व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष भी हैं। पिछले कई चुनावों में उन्होनंे अहम जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी की जीत में अपना योगदान दिया था। पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें हाईकमान ने अब प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हैं। नया दायित्व मिलने पर विकास शर्मा ने केंद्रीय और प्रदेश हाईकमान के साथ ही मुख्यमंत्री धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जो दायित्व पार्टी हाईकमान ने उन्हें सौंपा है उस पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को प्रदेश में और मजबूत बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसमें हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर उच्च पद तक पहुंच सकता है। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इस दौरान विकास शर्मा को बधाई देने वालों में उत्तम दत्ता वेद ठुकराल सुरेश कोली सचिन छाबड़ा दीपक शर्मा हरजीत राठी पवन खनिजो देव शर्मा मुकेश वशिष्ठ बिट्टू चौहान मुकेश शर्मा नरेंद्र चौहान संदीप बाल्मीकि जोगा लाल मदन शर्मा सतपाल गंगवार जी के शर्मा बबलू सागर संजय हालदार अश्वनी कुमार अंकित सुशील यादव मुकेश भटनागर रविंद्र कौशिक पंकज अग्रवाल सुरेंद्र कौशिक मनोज सिंघल विवेक राय भूपेंद्र गंगवार शैली फुटेला अंकित बठला गगन ग्रोवर हरविंदर चौक विक्की सैनी अशोक कुशवाहा सुमित खुराना सोनू खुराना शंकर दीपक शर्मा चंदन सक्सेना राजेश जग्गा नरेश उप्रेती रविंद्र शर्मा मनीष पांडे दीपक फुंसी आदि शामिल थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement