-->

जूना अखाड़े ने कुम्भ 2027 के कार्यक्रमों की घोषणा, 14 जनवरी पेशवाई निकाली जायेगी

खबरे शेयर करे -

हरिद्वार जूना अखाड़े ने कुंभ 2027 के लिए अपने कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा कर दी है। ज्योतिषाचार्य व विद्वानों ने विचार विमर्श कर अखाड़े द्वारा किए जाने वाले आयोजनों नगर प्रवेश, भूमि पूजन धर्म ध्वज स्थापना, तथा पेशवाई की तिथियां तथा मुहूर्त निश्चित कर दिए हैं
महंत हरी गिरी ने तिथियां की घोषणा करते हुए बताया कि जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच तथा जमात 21 नवंबर 2026 को गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे
इसके पश्चात कुंभ मेला प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि पर 1 दिसंबर 2026 को अभिजीत मुहूर्त में भैरव अष्टमी के पर्व पर भूमि पूजन किया जाएगा।
23 दिसंबर 2026 को शुभ अभिजीत मुहूर्त में दत्तात्रेय जयंती पर धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी इसकी स्थापना के साथ ही कुंभ मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।
14 जनवरी 2027 को उत्तरायण पर्व पर नगाड़ा ,निशान तथा दत्तात्रेय भगवान की पालकी के साथ पेशवाई निकाली जाएगी जिसमें आचार्य महामंडलेश्वर , अन्य महामंडलेश्वर साधु संत ,नागा संन्यासी भाग लेंगे। उन्होंने कुंभ मेला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में मेला अधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती तथा उनकी टीम अखाड़े में लगातार संपर्क कर व्यवस्थाएं बनाने में कुशलता पूर्वक जुटा हुआ है


खबरे शेयर करे -