काशीपुर पुलिस विभाग ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई

काशीपुर पुलिस विभाग ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई

 

 

काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले यानि कि आज 1 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने की अपील पर आज सुबह काशीपुर में भी 10 बजे से एक घंटे का स्वच्छता अभियान शुरू हुआ जिसमें शामिल होकर बापू को स्वच्छांजलि अर्पित की गई। स्वच्छता अभियान में पुलिस विभाग ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि जनपदभर में फायर यूनिट, पुलिस लाइन, यातायात पुलिस द्वारा कार्यालय परिसर में साफसफाई की गई। उन्होंने कहा कि वैसे तो रेगुलर सफाई की जाती है, लेकिन आज कोतवाली परिसर, एसपी कार्यालय परिसर, सीओ कार्यालय परिसर तथा सभी चौकियों में विशेष तौर पर साफसफाई की गई। एसपी ने कहा कि नियमित सफाई से न सिर्फ वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि व्यक्ति की सोच भी सकारात्मक रहती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement