Homeउत्तराखंडभारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशीपुर द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन...

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशीपुर द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशीपुर द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

 

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आर्य नगर रोड स्थित लोहिया मार्केट में सद्भाव रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति मौजूद रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन एवं मोर्चा के महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा रोजा इफ्तार कराया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश की सभी विधानसभा में 19 संगठनात्मक जिलों में सद्भाव रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसका संदेश समाज में अमन, शांति, भाईचारा व सद्भाव का माहौल बनाना है। उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ है कि अल्पसंख्यक समाज भारतीय जनता पार्टी के बैनर पर मंडल स्तर पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान का महीना प्रारंभ होते ही देश के सभी मुस्लिम समाज को रमजान की मुबारकबाद पेश की। आने वाली ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश की। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा समाज के सभी वर्गों का विकास करते हैं। कहा कि, सबका साथ, सबका विकास के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार आज देश और प्रदेश में काम कर रही है। वहीं इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि हमारे देश-प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज सभी वर्गों के साथ मिलजुल कर रहता है। हम सब इस देश के वासी हैं और भारत माता के प्रति हमेशा हमारा समर्पण रहता है। हमारी सोच राष्ट्रवादी विचारधारा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का विकास कर रहे हैं। वह कभी यह नहीं सोचते कि समाज में किस वर्ग का विकास करना है, किसका नहीं। अपितु पूरे देश के 130 करोड़ देशवासियों की चिंता प्रधानमंत्री मोदी करते हैं। चंडोक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उत्तराखंड में चहुमुखी विकास कर रही है। आज प्रदेश अग्रिम पंक्ति में है और यह पहला मौका है जब उत्तराखंड में जी-20 जैसे सम्मेलन का नेतृत्व करने में पुष्कर सिंह धामी का बहुत बड़ा योगदान रहा। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में ईश्वर चंद गुप्ता, दीपक मित्तल, आशु सैनी, राम प्रकाश गुप्ता, विजय चंद्रा, रवि शर्मा, शाहरुख खान, आर्यन, साहिल हुसैन, आमिर हुसैन, अली जान, साहिब सकलैनी, फारुख अंसारी, इमरान अंसारी, रिजवान हुसैन जिलाध्यक्ष, चेयरमैन प्रतिनिधि जसपुर राशिद हुसैन, मोहम्मद अहमद जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री नवाब चौधरी, शबाना खान, जिला उपाध्यक्ष साजिद भुल्लर व जिला मंत्री शमशाद हुसैन और फरहान आदि मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!