नानकमत्ता के राजेश कुमार अटवाल और घनश्याम जोशी बने पीसीएस।

नानकमत्ता के राजेश कुमार अटवाल और घनश्याम जोशी बने पीसीएस।

घनश्याम जोशी के पिता पानदेव जोशी गोशन स्कूल में कार्यरत हैं।

वहीं राजेश कुमार अटवाल के पिता दयानंद अटवाल सहकारी चीनी मिल सितारगंज से सेवानिवृत्त हैं।

 

नानकमत्ता । क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी राजेश कुमार अटवाल पुत्र श्री दयानंद अटवाल एवं श्रीमती देवकी देवी तथा ग्राम किशनपुर निवासी घनश्याम जोशी पुत्र पानदेव जोशी एवं श्रीमती नीला देवी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2021 (पीसीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। राजेश कुमार अटवाल का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर तथा घनश्याम जोशी का चयन राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। वर्तमान में राजेश कुमार अटवाल उत्तर प्रदेश शासन में नायाब तहसीलदार के पद पर सेवारत हैं जबकि घनश्याम जोशी में रेलवे विभाग में लोको पायलट के पद पर सेवारत हैं। राजेश कुमार अटवाल के पिता दयानंद अटवाल सहकारी चीनी मिल सितारगंज से सेवानिवृत्त हैं, एवं माताजी देवकी देवी गृहणी हैं।घनश्याम जोशी के पिता पानदेव जोशी गोशन स्कूल नानकमत्ता में सेवारत हैं एवं माता श्रीमती नीला देवी गृहणी हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर समस्त गोशन परिवार ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी ने इस उपलब्धि को समस्त क्षेत्र एवं तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर गोशन स्कूल के प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी, अध्यक्ष सरोज जोशी, प्रधानचार्य प्रकाश कांडपाल, पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा, हेमंत बोरा, अखिलेश अटवाल, जीवन अटवाल ,विनोद अटवाल, बिना बुधनी ,नवीन बुधनी ,उमेश चंद्र जोशी ,मीनाक्षी अटवाल, हिमानी अटवाल, महिमा अटवाल, पूनम जोशी, भावना जोशी ,मंजू कांडपाल,सुरेश चंद्र कांडपाल, नवीन जोशी, महेश चंद्र भट्ट, मनीष जोशी, हेम कांडपाल, शिवदत्त जोशी, नीरज जोशी, हरप्रीत सिंह, विनोद बोरा, राकेश जोशी, आदि ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement