रामनगर रोड स्थित राजपूताना कॉलेज में किट नन्ही परी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामनगर रोड स्थित राजपूताना कॉलेज में किट नन्ही परी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित राजपूताना कॉलेज में किट नन्ही परी ऑडिशन का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपना ऑडिशन दिया इसमें 14 साल से 16 साल की बालिकाओं ने पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किट नन्ही परी का फाइनल भुवनेश्वर में 26 व 27 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें बच्चों को पुरस्कृत करते हुए पुरस्कार राशि के रूप में करीब 42 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी‌। फाइनल कार्यक्रम में समूचे भारतवर्ष के अलग-अलग राज्यों से एक-एक बच्चा प्रतिनिधित्व करेगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मलय महापात्रा के साथ ही स्कूल की प्रधानाध्यापिका सविता मिश्रा, आशीष पांडा, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सुनीता सिंह व स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement