कुंडेश्वरी पुलिस चौकी ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। प्रदेश के जनपद हरिद्वार मे हुए जहरीली शराब कांड के बाद काशीपुर क्षेत्र में पुलिस चौकन्ना हो गई है। जिले भर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुंडेश्वरी चौकी पुलिस द्वारा बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा को 60 पाउच में भरी 30 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी पुलिस टीम में कांस्टेबल किशोर फत्र्याल व किशोर कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement