कुण्डा थाना पुलिस ने करीब 17 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

कुण्डा थाना पुलिस ने करीब 17 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

काशीपुर। थाना कुण्डा पुलिस ने करीब 17 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी के द्वारा ऑपरेशन क्रेकडाउन तथा आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थो तथा अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस के उपनिरीक्षक मनोहर चन्द व कांस्टेबल मनोज बोरा द्वारा कृषि मण्डी के पीछे से प्रेम पुत्र भीमसेन निवासी मण्डी के पीछे नीलकण्ठ कालोनी सरवरखेड़ा से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 50 पाउच लगभग 17 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement