कुंडा थाना पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

कुंडा थाना पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने अदालत से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान अॉपरेशन क्रैकडाउन एनबीडब्ल्यू (गैर जमानतीय वारंट) वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय तृतीय एसीजे/जेएम काशीपुर/जेएम जसपुर जनपद उधम सिंह नगर के आदेश के अनुपालन में वारंटी हेमचन्द्र उर्फ हेमू राणा पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम शगुन होटल के पीछे पीरूमदारा रामनगर को धारा 379/411 आईपीसी चालानी थाना कुण्डा तथा वारण्टी भजन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी तुमडिया डाम रामनगर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम चालानी थाना कुण्डा में उपरोक्त वारटियों को उपनिरीक्षक होशियार सिंह, कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह व सुमित कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement