संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत,जांच में जुटी पुलिस

काशीपुर। फार्म पर कार्यरत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम धनोरी लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी 30 वर्षीय मौहम्मद गुलफाम पुत्र मौहम्मद रफीक ग्राम गुलजारपुर स्थित एक फार्म पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले लगभग चार वर्षों से गुलफाम के बिहार की रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं। वह अपने बीवी बच्चों को छोड़कर उक्त महिला व उसके एक पुत्र को साथ लेकर फार्म पर रहता था। बताया जा रहा है कि बीती शाम लगभग 6 बजे ट्रैक्टर से एक्सीडेंट होने के कारण गंभीर रूप से घायल गुलफाम की मृत्यु हो गई। इधर, परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई बल्कि उसे मौत के घाट उतारा गया है। परिजनों ने बताया कि तथाकथित तौर पर गुलफाम की दूसरी पत्नी से फार्म स्वामी के भी संबंध थे। गुलफाम जब दोनों के बीच रोड़ा बनने लगा तो उसे सुनियोजित तरीके से रास्ते से हटा दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर इसी बात को लेकर मृतक के परिजन पंचनामे पर हस्ताक्षर न करने को लेकर अड़ गए। पुलिस कर्मियोंके तमाम समझाने के बाद उन्होंने पंचनामा पर हस्ताक्षर किये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement