किच्छा की पंजाबी सभा ने रुद्रपुर से भाजपा की टिकट लेकर विधायक बने शिव अरोड़ा का बुके व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया

किच्छा आज  किच्छा की उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सभी पदाधिकारियों ने रुद्रपुर से विजय शिव अरोड़ा के घर पहुंच कर उनको शुभकामनाएं दी

जिसमें मुख्य रुप से उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष प्रवीण रहेजा,नगर महामंत्री अनिल पंडित जी, कोषाध्यक्ष मनोज,

उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष मनीष सीडाना मौजूद रहे, किच्छा पंजाबी महासभा ने शिव अरोड़ा से मिलकर उनको शुभकामनाएं दी साथ ही साथ किस तरह पंजाबियत को बढ़ावा दिया जाए उस पर भी चर्चा की, यही नहीं उनसे उनके मंत्री पद की दावेदारी को भी मजबूत करने के लिए कहा गया, अगर वह किसी मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो पंजाबियों का कद और बढ़ता है, शिव अरोड़ा ने भी इस बात ध्यान में रखते हुए पंजाबी सभा का आशीर्वाद प्राप्त किया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement