जेसीज के पोडकास्ट चैनल की शुरूआत

जेसीज के पोडकास्ट चैनल की शुरूआत

रुद्रपुर।जेसीज पब्लिक स्कूल की होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा राशि बुधलाकोटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा शानदार अंकों से उत्तीर्ण की। उन्हें उप शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। राशि बुधलाकोटी ने वर्ष 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा जेसीज से उत्तीर्ण की और उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र ऑनर्स में स्नातक तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। साथ ही साथ वह लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करती रहीं। उन्हें निरंतर परिश्रम और लगन से सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। राशि ने आज विद्यालय आकर विद्यार्थियों से बात की और उनसे अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement