श्रीराम इंस्टीट्यूट की मनीषा सुन्दरियाल न्ज्न् यूनिवर्सिटी द्वारा सिल्वर मैडल से सम्मानित

श्रीराम इंस्टीट्यूट की मनीषा सुन्दरियाल
न्ज्न् यूनिवर्सिटी द्वारा सिल्वर मैडल से सम्मानित

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलौजी, काशीपुर की छात्रा मनीषा सुन्दरियाल को यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति द्वारा सिल्वर मैडल से सम्मानित किया गया।
मनीषा सुन्दरियाल नेे यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने एम0बी0ए0 में 8.55 सी0जी0पी0ए0 हासिल कर यूनिवर्सिटी का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मनीषा सुन्दरियाल की इस उपलब्धि से उनके परिवार एवं श्रीराम संस्थान परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (प्रबन्धन एवं वाणिज्य विभाग) डॉ0 शोभित त्रिपाठी एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्रा मनीषा सुन्दरियाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement