क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस 31 जुलाई जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया

क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस 31 जुलाई जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया

क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस 31 जुलाई जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया
जलियावाला बागकाण्ड (अमृृतसर) के प्रत्यक्षदर्शी क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस 31 जुलाई जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया तथा उनके देशप्रेम के जज्बे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर आज कलेक्ट में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अथाह देशभक्ति भाव से देश के खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। देश के प्रति उनके बलिदान से हम सबकों सीख लेकर आजादी के महत्व को समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे सैकडों अमर शहीदों के जीवन गाथाओं व कुर्बानियों को आत्मसात करना चाहिये जिनके कठोर संघर्ष एवं बलिदान से आज हमको स्वतंत्र भारत के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ हैै। इस दौरान ललित बिष्ट,विशाल मेहरा,ललित कुमार,बंटी कोली उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement