उधमसिंहनगर में एक और मुठभेड़,लूट और कुकर्म के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया 

उधमसिंहनगर में एक और मुठभेड़,लूट और कुकर्म के आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया

 

दो आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्त में

 

 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में लूट और युवक के साथ कुकर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है आरोपी युवक के पैर में गोली लगी है युवक के पास से पुलिस ने तमंचा , कारतूस और लूटे गई नकदी बरामद की है

 

उधमसिंहनगर जनपद के कप्तान अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस लगातार बदमाशो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है नानकमत्ता पुलिस ने पांच अगस्त को क्षेत्र के एक युवक के साथ मारपीट कर लूट करने के साथ कुकर्म करने के आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दीपक सिंह और मनोज भाटिया के साथ मिलकर डैम क्षेत्र के युवक के साथ मारपीट की और उसका पर्स और नकदी लूट ली उसके बाद युवक को निवस्त्र कर अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

जिसमें युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस ने दो आरोपियों मनोज और दीपक को गिरफ्तार कर लिया था और गुरप्रीत फरार चल रहा था पुलिस के अनुसार गत रात्रि पुलिस की चेकिंग के दौरान मच्छी झाले के पास पुलिस को एक युवक मोटर साइकिल में आता दिखाई दिया पुलिस ने युवक को रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भाग गया उसके बाद पुलिस ने पीछा किया और दो किलोमीटर के बाद गलाबाग क्षेत्र में युवक को रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक ने पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमे युवक के दाहिने पैर पर गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया फिर पुलिस ने युवक की पहचान गुरप्रीत के रूप में की

पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत के पास से एक तमंचा , कारतूस, और बिना नंबर की मोटर साइकिल और नकदी बरामद की है

मुठभेड़ पुलिस टीम ने कोतवाल संजय पाठक उप निरीक्षक राजेंद्र पंत,मनोज जोशी,हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी,अशोक कुमार,कांस्टेबल मोहम्मद इमरान, नवीन जोशी चालक नरेंद्र बोरा शामिल रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement