विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से स्वीकृत गदरपुर दिनेशपुर से हरिपुरा न.4 को जोड़ने वाले 2 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का फीता काटकर किया शिलान्यास

*विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से स्वीकृत गदरपुर दिनेशपुर से हरिपुरा न.4 को जोड़ने वाले 2 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का फीता काटकर किया शिलान्यास*

 

रुद्रपुर । रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने वाले क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा ने एक ओर महत्वपूर्ण और 2 किलोमीटर लंबे राज्ययोजना से स्वीकृत गदपुर दिनेशपुर मार्ग से हरिपुरा न 4 को जोड़ने वाले डाबरीकरण मार्ग के निर्माण का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा पिछले काफी समय से लगातार क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं और कई बड़े मार्गो के निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गये हैं वही इस 2 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण से इससे लगने वाली बहुत बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा साथ ही इसके बनते ही आमजन को काफी राहत मिलेगी, उन्होंने कहा हमारा प्रयास है विधानसभा में तेज गति से कार्य हो और लगातार रुद्रपुर विधानसभा में कार्य गतिमान है। वही इस दौरान ग्रामीणवासियो द्वारा विधायक शिव अरोरा का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, उपकार सिंह, गुरनाम सिंह, सुब्रत बछाड़, इकबाल सिंह, बरीत बजाज, अरुण खुराना, त्रिलोक सिंह, गुरमीत सिंह, उत्तम मण्डल, राजकुमार फुटेला,सतपाल चावला, केवल बजाज, तरुण सिंह, पंकज सरदार, सन्नी गुगलानी, सुभाष शर्मा, राजकुमार खुराना, देव चौधरी, हरनाम सिंह, विनोद सिंहः, गगन सिंह, मुकेश वशिष्ठ, करनैल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement