



*विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे सीसी सड़क व मन्दिर सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण*
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 35 आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे दो महत्वपूर्ण कार्य का किया लोकार्पण ।
वही बंगाली कॉलोनी पहुँचने पर पार्षद पति गोविन्द राय के नेतृत्व मे स्थानीय लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
तो वही विधायक शिव अरोरा द्वारा विधायकनिधि से स्वीकृत गोपाल के घर से रखात दास के घर तक 28 मीटर 2.25 लाख की सीसी सड़क का लोकार्पण किया इसके साथ हीं बंगाली कॉलोनी मे हजारों लोगो की आस्था के केंद्र शनि मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का 4.25 लाख की लागत से नारियल फोड़कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहाँ आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी जो बंगाली बाहुल्य क्षेत्र है ओर प्रत्येक चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को यहाँ से भरपूर्ण आशीर्वाद मिलता है इसलिए रुद्रपुर क्षेत्र का विधायक होने के नाते हमारा कर्त्यव्य है यहाँ की सडके सुन्दर व मन्दिर भव्य दिव्य दिखाई दे।
यहाँ के लोगो की मांग के अनुसार लम्बे समय से जर्जर पढ़ी सड़क व भगवान शनिदेव महाराज के मन्दिर का सौंदर्यकरण कार्य विधायकनिधि से करवाया गया है इससे पूर्व भी इस वार्ड न. 35 मे अनेको सीसी मार्ग व यहाँ का सबसे बड़ा दुर्गा मन्दिर जहाँ अनेको धार्मिक आयोजन होते है वहाँ के प्रांगण मे टाइल्स लगाने का कार्य भी विधायक द्वारा किया गया है।
विधायक बोले विकास कार्यों मे कोई कमी नहीं उनके कार्यकाल मे रुद्रपुर क्षेत्र के अधिकाश जगह काम करने का कार्य किया गया है जिसको रुद्रपुर की जनता भलीभांति समझती है कि शिव अरोरा जो बोलता है वह कार्य अवश्य करता है।
इस दौरान पार्षद सरो राय, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, गोविन्द राय, अनिल शर्मा, रविंद्र धर, डॉ ईश्वर मलिक, ममता जीना, सरोज राय, तपन मजूमदार, गोपाल राय, दुलाल राय,विवेक दास, कंचन विश्वास, किशन राय, विवेक मंडल,सपन मिस्त्री, नरेश पाल,प्रभास वाला, पुष्पा कराटी, रंजीत कराटी, पंकज दास, ज्योतिष कराटी,महेंद्र दास,बल्लू बर्मन, रमेन कौर, संजय ढाली,आशीम समादार आदि लोग मौजूद रहें।

