*विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में रखा प्रस्ताव वेंडिग जॉन में अगले दस दिन में न्यूनतम दरो पर हो दुकानों का आवंटन , सर्वसहमति से हुआ प्रस्ताव पास*

*विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में रखा प्रस्ताव वेंडिग जॉन में अगले दस दिन में न्यूनतम दरो पर हो दुकानों का आवंटन , सर्वसहमति से हुआ प्रस्ताव पास*

रुद्रपुर। रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा व पार्षदों की शपथ ग्रहण के बाद आज नगर निगम रुद्रपुर सभागार में पहली बोर्ड की बैठक आहूत हुई,जिसमे विधायक शिव अरोरा भी पदेन सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हुऐ, वही बैठक की शुरुआत रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के सम्बोधन से हुई, जिसमे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने बोर्ड बैठक को सम्बोधित करते हुऐ कहाँ नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा व सभी पार्षदों को शुभकामनायें दी उन्होंने कहाँ नगर निगम कि सरकार गली महोल्लो वार्डो के विकास को सुनिश्चित करती है आप सभी रुद्रपुर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुऐ विकास कार्य को आगे बढ़ाये और क्षेत्र के विधायक होने के नाते उनका सहयोग सभी को मिलेगा और रुद्रपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने हेतु सभी मिलकर कार्य करेंगे।

विधायक शिव अरोरा ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा कि G -20 के दौरान अतिक्रमण की जद में आने से हटाये गये लोहिया मार्किट, समोसा मार्किट व गाँधी पार्क ठेली लगाने वाले लगभग 200 से ऊपर व्यापारी को अगले 10 दिन में वेंडिग जॉन में न्यूनतम दरो पर अलॉटमेंट प्रकिया को पूर्ण करते हुऐ दुकाने आवंटित करना प्रारंभ करें। वही विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव को बोर्ड के अध्यक्ष महापौर विकास शर्मा व बोर्ड के सभी सदस्यों द्वारा सहमति जताते हुऐ प्रस्ताव को सर्वसहमति से पास कर दिया गया।
विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश अनुसार उत्तराखंड का सबसे सुंदर वेंडिग जॉन रुद्रपुर में बन कर तैयार है, जहाँ व्यापारियों को बसाये जाने के बाद से एक सुंदर आकर्षक वेंडिग जॉन रुद्रपुर के लोगो को नजर आएगा, जहाँ हमारे व्यापारी, ठेला व्यापारी अपनी आजीविका चालकर गुजर बसर कर सकेगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement